,

DDC ने JRDA की जमीन का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी भूखंडों के शत-प्रतिशत सत्यापन के निर्देश

JP Bharat Shareधनबाद: उप विकास आयुक्त (DDC) सन्नी राज ने झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (JRDA) के अधीन विभिन्न क्षेत्रों में स्थित भू-संपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वास योजनाओं की प्रगति और भूमि प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। DDC ने JRDA के अधिकारियों को…

JP Bharat Share

धनबाद: उप विकास आयुक्त (DDC) सन्नी राज ने झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (JRDA) के अधीन विभिन्न क्षेत्रों में स्थित भू-संपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वास योजनाओं की प्रगति और भूमि प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

DDC ने JRDA के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राधिकरण के अधीन आने वाली सभी जमीनों का राजस्व अभिलेखों से मिलान कर शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिन्हित भूखंडों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पुनर्वास के लिए आरक्षित भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। साथ ही भूमि से संबंधित सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने को कहा गया।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि भूमि सत्यापन और प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि अग्नि एवं भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के सुरक्षित पुनर्वास की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सके।

निरीक्षण के दौरान JRDA और जिला प्रशासन के संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता मौजूद रहे। अधिकारियों ने DDC को भूमि और पुनर्वास से संबंधित मौजूदा स्थिति की जानकारी भी दी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports