,

dhanbad बंद घर में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत

JP Bharat Shareधनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित बगुला बस्ती में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी जादू गोप अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए थे, इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर नकदी और जेवर समेत लाखों की संपत्ति चोरी कर…

JP Bharat Share

धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित बगुला बस्ती में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी जादू गोप अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए थे, इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर नकदी और जेवर समेत लाखों की संपत्ति चोरी कर ली।

सोमवार सुबह जब परिवार घर लौटा तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया—सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से नकद व कीमती आभूषण गायब थे। पीड़ित परिवार के अनुसार करीब 80-90 हजार रुपये नकद और सोना-चांदी के जेवर, जिनमें मांग टीका, हार और बालियां शामिल हैं, चोरी हो गए। कुल नुकसान लगभग 10 लाख रुपये बताया जा रहा है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की बड़ी चोरी पहली बार हुई है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में छानबीन और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें:-टुंडी | टुंडी के लाल का कमाल, अर्श शहजादा ने 10वीं में 91.20% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E


JP Bharat Share

One response to “dhanbad बंद घर में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed