,

Giridih फूड प्वाइजनिंग के बाद एक्शन, कल्पना मुर्मू सोरेन ने लिया जायजा

JP Bharat Shareगिरिडीह : लेदा-बेजटो क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग की घटना के बाद हालात का जायजा लेने के लिए कल्पना मुर्मू सोरेन खुद सदर अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और इलाज की स्थिति की जानकारी ली। अस्पताल में उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति पर विस्तार…

JP Bharat Share

गिरिडीह : लेदा-बेजटो क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग की घटना के बाद हालात का जायजा लेने के लिए कल्पना मुर्मू सोरेन खुद सदर अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और इलाज की स्थिति की जानकारी ली।

अस्पताल में उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और साफ निर्देश दिया कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित लोगों को तुरंत और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहने और सभी मरीजों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रशासन द्वारा अतिरिक्त मेडिकल व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि किसी को इलाज में दिक्कत न हो।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें:-dhanbad बंद घर में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत

 


JP Bharat Share

One response to “Giridih फूड प्वाइजनिंग के बाद एक्शन, कल्पना मुर्मू सोरेन ने लिया जायजा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed