टुंडी (धनबाद) : Jharkhand Academic Council द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में टुंडी के होनहार छात्र Arsh Shehzada ने 91.20% अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अर्श की इस शानदार सफलता से परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। वे क्षेत्र के समाजसेवी Shehzad Ansari के सुपुत्र हैं। बेटे की उपलब्धि पर पिता ने गर्व जताते हुए कहा कि अर्श ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे समाज का मान बढ़ाया है।
अर्श शहजादा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अर्श की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि छोटे क्षेत्र से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। उनकी मेहनत और लगन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।
अर्श ने टुंडी क्षेत्र में प्रमुख स्थान हासिल कर समाज को गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता पर जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने भी उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
ये भी पढ़ें,:-धनबाद | ‘इंडियन एजुकेटर अवार्ड’ से सम्मानित हुए प्रेम चंद साव, शिक्षा क्षेत्र में बढ़ाया शहर का मान
Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E
















