,

dhanbad बेलगड़िया टाउनशिप को मिलेगा विकास और रोजगार का नया मॉडल, उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया मेगा निरीक्षण

JP Bharat Shareधनबाद : उपायुक्त आदित्य रंजन ने मंगलवार को बेलगड़िया टाउनशिप का व्यापक निरीक्षण कर क्षेत्र को रोजगार, आधारभूत सुविधाओं और औद्योगिक विकास के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीसीसीएल एवं जेआरडीए अधिकारियों के साथ विभिन्न फेज का दौरा कर विकास…

JP Bharat Share

धनबाद : उपायुक्त आदित्य रंजन ने मंगलवार को बेलगड़िया टाउनशिप का व्यापक निरीक्षण कर क्षेत्र को रोजगार, आधारभूत सुविधाओं और औद्योगिक विकास के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीसीसीएल एवं जेआरडीए अधिकारियों के साथ विभिन्न फेज का दौरा कर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

उपायुक्त ने कहा कि बेलगड़िया टाउनशिप को केवल पुनर्वास क्षेत्र के रूप में नहीं, बल्कि रोजगार और स्वरोजगार के नए हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को प्लेग्राउंड निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने, झाड़ियों की सफाई, ट्रेंच कटिंग और तालाब सौंदर्यीकरण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

सीमांकन और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बताया कि बीसीसीएल की जिस जमीन पर जेआरडीए कार्य कर रहा है, उसका लंबे समय से सीमांकन और बाउंड्री नहीं हुई थी। अब प्रशासन ने इसे प्राथमिकता में रखते हुए सीमांकन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उद्योग स्थापना से मिलेगा रोजगार

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि भारत सरकार की पहल पर बेलगड़िया में माइक्रो इंटरप्राइज, छोटे उद्योग और बड़ी इंडस्ट्री स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। प्रशासन का लक्ष्य आने वाले समय में यहां 500 से 1000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराना है।

महिलाओं और युवाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

उन्होंने बताया कि पिछले 8 से 10 महीनों में क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। साथ ही महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मशरूम फार्मिंग, जूट बैग निर्माण, कैम्पो क्राफ्ट और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं इन योजनाओं से जुड़कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

आधुनिक मॉडल टाउनशिप बनाने की तैयारी

उपायुक्त ने कहा कि आने वाले समय में बेलगड़िया में डिजाइन पेंटिंग, स्पोर्ट्स सेंटर और सामाजिक-सांस्कृतिक सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा, ताकि इसे आधुनिक और आत्मनिर्भर मॉडल टाउनशिप के रूप में स्थापित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान आलोक कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, लोकेश बारंगे और राजीव रंजन सहित बीसीसीएल एवं जेआरडीए के कई अधिकारी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports