,

dhanbad IIT (ISM) धनबाद में 500 से अधिक युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ, पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण

JP Bharat Shareधनबाद : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत रविवार को आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में आईआईटी (आईएसएम) के…

JP Bharat Share

धनबाद : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत रविवार को आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में आईआईटी (आईएसएम) के छात्र-छात्राओं, MY Bharat स्वयंसेवकों और विभिन्न युवा क्लबों के सदस्यों सहित 500 से अधिक युवाओं ने भाग लेकर नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और देश की प्रगति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित और नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवाओं की सक्रिय भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने MY Bharat पोर्टल के माध्यम से डिजिटल संकल्प लेते हुए समाज में नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का वादा किया। MY Bharat, धनबाद के उप निदेशक सूर्यकांत कुमार ने उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं का नशा मुक्त रहना बेहद आवश्यक है।

इस अवसर पर आईआईटी (आईएसएम) के उप निदेशक प्रो. शरत कुमार दास, प्रो. धीरज कुमार, प्रो. संजय मंडल, प्रो. रजनी सिंह, प्रो. एस. के. साहू, प्रो. एल. ए. कुमारस्वामीधास, प्रो. उमाकांत त्रिपाठी, प्रो. जयसिंह थंगराज सहित कई वरिष्ठ शिक्षाविद एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं से स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जनभागीदारी को मजबूत करना था।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed