,

Dhanbad: ‘JOSH Teams’ अभियान के लोगो और मोबाइल ऐप का शुभारंभ, टीबी उन्मूलन से जुड़ेंगे युवा

JP Bharat Shareधनबाद : भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से धनबाद में Joint Squad for Health (JOSH) Teams के अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान JOSH Teams के लोगो और मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीक…

JP Bharat Share

धनबाद : भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से धनबाद में Joint Squad for Health (JOSH) Teams के अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान JOSH Teams के लोगो और मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीक और सामुदायिक सहभागिता के जरिए युवाओं को टीबी उन्मूलन की मुहिम से जोड़ना है। धनबाद में विधायक प्रतिनिधि अभिषेक पांडे, वार्ड पार्षद लक्ष्मी देवी, युवा भारत के सूर्यकांत कुमार, अदानी फाउंडेशन के प्रदीप पांडे, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रेखा कुमारी और भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया।

JOSH Teams के माध्यम से युवाओं को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और पूरा उपचार कराने को लेकर जागरूक किया जाएगा। साथ ही टीबी मरीजों को सहयोग देने, उनका मनोबल बढ़ाने और बीमारी से जुड़े भ्रम व भेदभाव को दूर करने के लिए भी युवाओं को प्रेरित किया जाएगा।

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रेखा कुमारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सामाजिक जिम्मेदारी को इस अभियान से जोड़कर समुदाय स्तर पर जागरूकता को मजबूत किया जा सकता है।

विधायक प्रतिनिधि अभिषेक पांडे ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मरीजों को आवश्यक सहयोग पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सामूहिक प्रयासों से टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की बात कही।

कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी, DPC कौशलेंद्र कुमार सिंह, DPS खुशबू कुमारी, DPPM मजहर, जिला युवा पदाधिकारी सूर्यकांत कुमार, DEO राजेश कुमार, NTEP काउंसलर सरिता कुमारी, नौशाद अंसारी, तनवीर आलम, कल्याण सिंह, NCC के CTO डॉ. दिव्या चंद्र दुबे, CTO अमित कुमार सिंह सहित CHO और NTEP के कर्मियों ने सहभागिता की।

जिला यक्ष्मा नियंत्रण समिति ने पदाधिकारियों, युवा प्रतिनिधियों, NCC, NSS और सभी NTEP कर्मियों से JOSH Teams अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। अभियान के जरिए युवाओं को टीबी उन्मूलन की मुहिम का सक्रिय भागीदार बनाकर जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports