,

Bokaro: दुकान में चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, ₹3,110 नकद बरामद

JP Bharat Shareबोकारो : सेक्टर-6 थाना पुलिस ने धोबी मोहल्ला स्थित श्री साईं जंक्शन स्टोर में हुई चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय रवि हरी उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दुकान के एल्बेस्टर को तोड़कर अंदर प्रवेश…

JP Bharat Share

बोकारो : सेक्टर-6 थाना पुलिस ने धोबी मोहल्ला स्थित श्री साईं जंक्शन स्टोर में हुई चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय रवि हरी उर्फ काला के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दुकान के एल्बेस्टर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया था और नकदी चोरी की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ₹3,110 नकद बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports