,

Dhanbad | JSSC-JPSC परीक्षा विवाद पर ABVP का हस्ताक्षर अभियान शुरू, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

JP Bharat Shareधनबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने झारखंड में JSSC और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। इसी क्रम में धनबाद में अभियान का शुभारंभ पीके राय मेमोरियल कॉलेज से किया गया, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर…

JP Bharat Share

धनबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने झारखंड में JSSC और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। इसी क्रम में धनबाद में अभियान का शुभारंभ पीके राय मेमोरियल कॉलेज से किया गया, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

अभाविप का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक और अनियमितताओं से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। संगठन ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंशु तिवारी ने बताया कि यह अभियान केवल हस्ताक्षर तक सीमित नहीं रहेगा। संगठन आने वाले दिनों में परिसर स्तर पर प्रदर्शन, पत्रकार वार्ता, मानव श्रृंखला, एक दिवसीय भूख हड़ताल, मशाल जुलूस और अंत में झारखंड विधानसभा घेराव जैसे चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित करेगा।

पीके राय मेमोरियल कॉलेज की छात्रा श्यामली आनंद ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं को लेकर लगातार उठ रहे सवालों से युवाओं का भरोसा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं कॉलेज मंत्री गीतांजलि शर्मा ने कहा कि जब तक भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती, तब तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान पूर्व विभाग संयोजक सुधांशु गुप्ता, ग्रामीण जिला संयोजक अनुभव शर्मा, अनु विश्वकर्मा, आर्यन, करीना कुमारी, मुस्कान सोरेन, कार्यालय मंत्री अमित तिवारी, दिव्या श्रेष्ठ, शुभम कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नोट: यह समाचार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति और संगठन के दावों पर आधारित है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports