,

Dhanbad: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

JP Bharat Shareधनबाद : राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में धनबाद जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रांगा टाउन में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य आनंद ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया और कुछ समय के लिए सड़क जाम…

JP Bharat Share

धनबाद : राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में धनबाद जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रांगा टाउन में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य आनंद ने किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया और कुछ समय के लिए सड़क जाम कर अपना आक्रोश दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य आनंद ने कहा कि लोकतंत्र में जनता और विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अमीराज सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अमीर, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष तबरेज खान, धनबाद प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष आनस, जिला युवा कांग्रेस सचिव मुसर्रफ समेत कांग्रेस नेता राधेश्याम, निखिल सरना, अभिजीत और कमल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज आगे भी बुलंद करने की बात कही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports