,

dhanbad राजद का युवा संवाद सह युवा चौपाल कार्यक्रम 2 जून को होगा आयोजित

JP Bharat Shareधनबाद : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) धनबाद जिला इकाई की एक आवश्यक बैठक रविवार को धनबाद परिसदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी ने किया। बैठक में व्यवसाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तारकेश्वर यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद…

JP Bharat Share

धनबाद : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) धनबाद जिला इकाई की एक आवश्यक बैठक रविवार को धनबाद परिसदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी ने किया। बैठक में व्यवसाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तारकेश्वर यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक में आगामी 2 जून को धैया स्थित ललित मैरिज हॉल में आयोजित होने वाले “युवा संवाद सह युवा चौपाल” कार्यक्रम की तैयारियों और उसके सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी।

बैठक में युवाओं को पार्टी से जोड़ने, संगठन को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव जय प्रकाश यादव, सत्येंद्र कुमार, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन खातून, उदय शर्मा, प्रवीण यादव, डॉ. बीडी यादव, डॉ. डीके यादव, राजू यादव, कुमार विवेकानंद, आर.जी. शर्मा समेत राजद के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports