धनबाद: नावाडीह स्थित जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को अंतर सदनीय सामाजिक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता में बहुविकल्पीय, दृश्य आधारित, रैपिड फायर, केस आधारित और बजर राउंड के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा परखी गई।
कक्षा 6 से 8 वर्ग में इक्वलिटी सदन प्रथम, फ्रेटरनिटी सदन द्वितीय और लिबर्टी सदन तृतीय स्थान पर रहा। वहीं, कक्षा 9 एवं 11 वर्ग में जस्टिस सदन ने पहला, लिबर्टी सदन ने दूसरा और इक्वलिटी सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में सामाजिक विज्ञान और समसामयिक विषयों के प्रति रुचि बढ़ती है।
















