,

Dhanbad: श्रमिक हितों के मुद्दे पर BCCL CMD से मिलीं राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की केंद्रीय महामंत्री आशनी सिंह

JP Bharat Shareधनबाद : राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की केंद्रीय महामंत्री आशनी सिंह ने BCCL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD) मनोज कुमार अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर प्रबंधन के साथ चर्चा की। बैठक में श्रमिकों के वेतन खाते से जुड़ी परेशानियों को दूर करने…

JP Bharat Share

धनबाद : राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की केंद्रीय महामंत्री आशनी सिंह ने BCCL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD) मनोज कुमार अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर प्रबंधन के साथ चर्चा की।

बैठक में श्रमिकों के वेतन खाते से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ श्रमिकों और उनके आश्रितों को बीमा समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। संघ की ओर से रखे गए मुद्दों पर BCCL प्रबंधन की ओर से सकारात्मक रुख व्यक्त किए जाने की बात कही गई।

आशनी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता कामगार संघ श्रमिकों के हित और अधिकारों को लेकर लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की जायज समस्याओं के समाधान के लिए संघ आगे भी प्रबंधन के समक्ष मजबूती से अपनी बात रखेगा।

उन्होंने कहा कि श्रमिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर संगठन अपनी भूमिका निभाता रहेगा और जरूरत पड़ने पर श्रमिकों के हित में संघर्ष भी जारी रखा जाएगा।

बैठक के दौरान प्रबंधन की ओर से GM (IR) सुरेंद्र भूषण मौजूद रहे। वहीं संघ की ओर से केंद्रीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, केंद्रीय सचिव अरुण पांडेय, केंद्रीय उपाध्यक्ष हरेराम सिंह, केंद्रीय मीडिया प्रभारी विमलेश सिंह, बस्ताकोला एरिया अध्यक्ष आदित्य कुमार, कोयला भवन शाखा अध्यक्ष कौशिक चटर्जी और शाखा सचिव दरोगा महतो समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports