,

Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज की टीमें रांची पहुंचीं, 9 अक्टूबर को होगा दूसरा T20 मुकाबला

JP Bharat Shareरांची : भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें दूसरे T20 मुकाबले के लिए रांची पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर दोनों टीमों का झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और क्रिकेट प्रेमियों ने स्वागत किया। इसके बाद दोनों टीमें कड़ी सुरक्षा के बीच बस से रेडिसन ब्लू होटल के लिए रवाना हुईं। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन…

JP Bharat Share

रांची : भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें दूसरे T20 मुकाबले के लिए रांची पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर दोनों टीमों का झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और क्रिकेट प्रेमियों ने स्वागत किया। इसके बाद दोनों टीमें कड़ी सुरक्षा के बीच बस से रेडिसन ब्लू होटल के लिए रवाना हुईं।

झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि बुधवार को वेस्टइंडीज की टीम पहले हाफ में अभ्यास करेगी, जबकि भारतीय टीम दूसरे हाफ में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी।

संजय पांडेय ने कहा कि 9 अक्टूबर को रांची में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मुकाबला खास होगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है और करीब 50 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट प्रशंसक इस मुकाबले का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब दोनों टीमों के रांची पहुंचने के बाद मैच को लेकर शहर में क्रिकेट का माहौल और भी गर्म हो गया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports