,

Dhanbadnews:सहिया सम्मेलन में उपायुक्त का आह्वान, “फूलो-झानो बनकर समाज से कुरीतियां मिटाएं”

JP Bharat Shareधनबाद, 23 जुलाई: जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सहियाओं से बाल विवाह, भ्रूण हत्या और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सहियाएं फूलो-झानो और सावित्रीबाई फुले की…

JP Bharat Share

धनबाद, 23 जुलाई: जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सहियाओं से बाल विवाह, भ्रूण हत्या और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सहियाएं फूलो-झानो और सावित्रीबाई फुले की तरह समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा बनें तथा स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी लोगों तक पहुंचाएं।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि गांवों में सहियाओं पर लोगों का गहरा विश्वास है और उनकी मेहनत के कारण ही सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने सहियाओं से आम लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने और गर्भवती महिलाओं की देखभाल, संस्थागत प्रसव, बच्चों के पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन तथा नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 300 से अधिक स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण और उन्नयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले सात से आठ महीनों में सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर प्रसव सुविधा शुरू करने का लक्ष्य है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी और बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव भी कम होगा।

कार्यक्रम में राज्य कार्यक्रम समन्वयक अकाई मिंज ने कहा कि सहियाएं स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीण समुदाय के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सम्मेलन के दौरान “भ्रूण हत्या महापाप है” विषय पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई। साथ ही 25 उत्कृष्ट सहियाओं को सम्मानित कर उन्हें मेडिकल किट और रजिस्टर प्रदान किए गए। इस अवसर पर होम बेस्ड न्यू बॉर्न केयर (HBNC) एवं होम बेस्ड यंग चाइल्ड केयर (HBYC) किट के उपयोग की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और जिलेभर से आई बड़ी संख्या में सहियाएं उपस्थित रहीं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports