, ,

SIR को लेकर सिंदरी के सभी बूथों पर “पाठशाला” कार्यक्रम आयोजित, कांग्रेस के BLA-2 कार्यकर्ताओं ने निभाई सक्रिय भूमिका

JP Bharat Shareसिंदरी, 22 जुलाई: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बुधवार को सिंदरी नगर के सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 के बीच “पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना था। इस दौरान कांग्रेस पार्टी…

JP Bharat Share

सिंदरी, 22 जुलाई: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बुधवार को सिंदरी नगर के सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 के बीच “पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना था। इस दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त BLA-2 कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर उपस्थित होकर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान धनबाद जिला शहरी प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव शकील अख्तर तथा सिंदरी विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष नवनीत नीरज ने विभिन्न बूथों का दौरा किया। उन्होंने BLO और BLA-2 कार्यकर्ताओं से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली तथा अभियान के दौरान आ रही समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा की।

शकील अख्तर ने BLA-2 कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में BLO का पूरा सहयोग करें, ताकि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सही और त्रुटिरहित तरीके से पूरे किए जा सकें। उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

वहीं, सिंदरी नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव ने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BLO और स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम सही तरीके से सूची में दर्ज हो सके।

कार्यक्रम में पूर्णेन्दु सिंह, सतेन्द्र सिंह, राहुल राज, विदेशी सिंह, अजय कुमार, संतोष चौधरी, मो. शम्स, ललन ठाकुर, विवेक देओघरिया, नारद यादव, मुकेश पांडे, मनोज घोष, सुखदेव हांसदा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, अखिलेश्वर राय, नकुल वर्मा, संतोष सिंह, आशीष मंडल, अश्वनी मंडल, रवि कुमार रजक सहित विभिन्न बूथों के BLA-2 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports