धनबाद: डीडीसी सन्नी राज ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक कर लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने को कहा।
समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही को लेकर तोपचांची को छोड़कर सभी कनीय अभियंताओं के एक माह के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। वहीं, जिला समन्वयक को शो-कॉज जारी करने को कहा गया।
एक माह में 60 सेग्रिगेशन शेड पूरा करने का लक्ष्य
डीडीसी ने अगले एक माह के भीतर 60 सेग्रिगेशन शेड का निर्माण पूरा करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की नियमित निगरानी करने और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा सुनिश्चित करने को कहा।
















