,

धनबाद बुक फेयर में आयोजित सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

JP Bharat Share  धनबाद :धनबाद बुक फेयर 2026 (गोल्फ ग्राउंड) में 5 अप्रैल को बंगाली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित ‘सीट एंड ड्रा’ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत सम्मानित किया गया। निर्णायक टीम के द्वारा ग्रुप ए में रियांशी मिश्रा प्रथम, शिबाप्रिया मंडल द्वितीय,सुप्रादेप दत्त तृतीया व श्रेष्ठ मौर्य चतुर्थ,ग्रुप बी में सौमिली देवनाथ प्रथम, माही…

JP Bharat Share

 

धनबाद :धनबाद बुक फेयर 2026 (गोल्फ ग्राउंड) में 5 अप्रैल को बंगाली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित ‘सीट एंड ड्रा’ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत सम्मानित किया गया। निर्णायक टीम के द्वारा ग्रुप ए में रियांशी मिश्रा प्रथम, शिबाप्रिया मंडल द्वितीय,सुप्रादेप दत्त तृतीया व श्रेष्ठ मौर्य चतुर्थ,ग्रुप बी में सौमिली देवनाथ प्रथम, माही मौर्य द्वितीय, मनीष शिव शक्ति तृतीया व आरव कुमार चतुर्थ,ग्रुप सी में अनन्या सिंह प्रथम, अदिति कुमारी द्वितीय व संयुक्त रूप से व्योम वत्सल व सत्याकी घोषाल तृतीया, ग्रुप डी में रिया कुमारी प्रथम, गोविंद रॉय द्वितीय व सृष्टि कुमारी तृतीय विजेता घोषित किए गया जिन्हें अतिथियों ने धनबाद बुक फेयर के मुख्य मंच पर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चार वर्गों में विभाजित इस सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए विलेज सीन और समर वेकेशन, गाँव का दृश्य,गर्मियों की सुबह मानव आकृति के साथ,कक्षा 6 से कक्षा 9 ईंधन बचाओ मानव आकृतियों के साथ, कक्षा 10 और उससे ऊपर युद्ध नहीं, शांति मानव आकृतियों के साथ जैसे विश्व शांति पर चित्रकारी की गई थी। जिसमें कई जिलों के विभिन्न स्कूली बच्चों ने अपने प्रतिभा का एक से बढ़कर एक शानदार प्रदर्शन किया। बता दे इस वर्ष बुक फेयर में हॉबी सेंटर की आर्ट गैलरी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। आर्टिस्ट शिव शंकर धर द्वारा 1979 में बनाई गई एक दुर्लभ पेंटिंग भी प्रदर्शनी में शामिल की गई। शिव शंकर धर ने बताया कि धनबाद में धनबाद बुक फेयर का हर वर्ष आयोजन पूरे झारखंड के लिए एक गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें:-Jharkhand में मौसम का बड़ा बदलाव, गर्मी बढ़ने का अलर्ट

 


JP Bharat Share

One response to “धनबाद बुक फेयर में आयोजित सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports