,

पटना से जनगणना 2027 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की जनभागीदारी की अपील

JP Bharat Shareराष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी बताया, सटीक आंकड़ों को विकास की नींव कहा पटना : भारत की जनगणना–2027 की औपचारिक शुरुआत आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय से की। इस मौके पर उन्होंने राज्य के नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में…

JP Bharat Share

राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी बताया, सटीक आंकड़ों को विकास की नींव कहा

पटना : भारत की जनगणना–2027 की औपचारिक शुरुआत आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय से की। इस मौके पर उन्होंने राज्य के नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गिनती भर नहीं है, बल्कि यह देश के समग्र विकास, नीतियों की योजना और संसाधनों के प्रभावी वितरण का आधार है। उन्होंने कहा कि सही और पारदर्शी आंकड़े ही सरकार को बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनाते हैं, जिससे समाज के हर वर्ग तक विकास की पहुंच सुनिश्चित होती है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना के दौरान सही और सटीक जानकारी दें, ताकि यह प्रक्रिया सफल और विश्वसनीय बन सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और तत्परता के साथ इस कार्य को संपन्न करें, ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से छूटे नहीं।

मुख्यमंत्री ने इसे एक समावेशी और विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि जनगणना–2027 देश के भविष्य की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें:-धनबाद बुक फेयर में आयोजित सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports