,

चंद्रपुरा में चोरी गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

JP Bharat Shareबोकारो: चंद्रपुरा पुलिस ने डीवीसी आवासीय कॉलोनी और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाओं की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से चोरी से जुड़ा सामान भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार, पिता शिवा गंझू, निवासी पश्चिम पल्ली…

JP Bharat Share

बोकारो: चंद्रपुरा पुलिस ने डीवीसी आवासीय कॉलोनी और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाओं की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से चोरी से जुड़ा सामान भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार, पिता शिवा गंझू, निवासी पश्चिम पल्ली पाइप साइट और उदय कुमार, पिता जोगेंद्र राम, निवासी पश्चिम पल्ली, रांगामाटी पश्चिमी के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में चंद्रपुरा के झिंझिरघुटू गांव में लुसू मांझी के मकान में किराये पर रह रहे थे।

कई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता का आरोप

पुलिस के अनुसार, 3 और 4 अक्टूबर की रात डीवीसी कॉलोनी और स्टेशन रोड क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हुई थीं। जगन्नाथ मंदिर में चोरी के प्रयास और सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त करने की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

इसी रात राजेश कुमार राय की कैटल फीड दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी करने, विक्रांत पासवान और अरुण किस्कू के घर के सामने खड़ी टाटा मैजिक से बैटरी चोरी करने तथा बुधनी नामक महिला का एंड्रॉयड मोबाइल चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पाइप साइट स्थित हनुमान मंदिर में चोरी के प्रयास का मामला भी सामने आया था।

मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह के अलावा पुअनि अमरजीत कुमार, कुंदन कुमार पासवान, जितेंद्र कुमार, रंजन कुमार, चंदन कुमार दुबे, अनिल कुमार यादव, विवेक कुमार पांडेय और अजमत हुसैन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं और गिरोह से जुड़े संभावित सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports