,

धनबाद की बेटी खुशबू चौरसिया भारत आइकॉनिक अवार्ड 2026 से सम्मानित

JP Bharat Shareधनबाद : शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली धनबाद की होनहार बेटी खुशबू चौरसिया ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर जिले और पूरे झारखंड प्रदेश का नाम रोशन किया है। विगत 27 अप्रैल 2026 को हैदराबाद स्थित पांच सितारा होटल आदित्य मानसरोवर में आयोजित एक भव्य…

JP Bharat Share

धनबाद : शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली धनबाद की होनहार बेटी खुशबू चौरसिया ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर जिले और पूरे झारखंड प्रदेश का नाम रोशन किया है। विगत 27 अप्रैल 2026 को हैदराबाद स्थित पांच सितारा होटल आदित्य मानसरोवर में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें प्रतिष्ठित ‘भारत आइकॉनिक अवार्ड 2026’ से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय और विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

विदित हो कि भारत आइकॉनिक अवार्ड एक ऐसा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच है, जो शिक्षा, व्यवसाय, कला, संस्कृति, खेल और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करता है। खुशबू चौरसिया वर्तमान में तमिलनाडु के चेन्नई स्थित अनुपूरम और थिरु कालू कुंदरम में ‘अमिया कोचिंग सेंटर’ की संस्थापक सह प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में यह संस्थान शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

खुशबू की इस सफलता के पीछे उनके पारिवारिक संस्कारों का बड़ा योगदान है। उनके पिता धनबाद के एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र में वरिष्ठ पत्रकार सह ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं, जिनसे उन्हें समाज सेवा और अपने कार्यों के प्रति अटूट निष्ठा की प्रेरणा मिली है। खुशबू की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही कोयलांचल के प्रबुद्ध जनों, शिक्षाविदों और उनके पैतृक निवास धनबाद में खुशी की लहर दौड़ गई है।

खुशबू चौरसिया के पिता रवींद्रन रविंद्र नाथ चौरसिया में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह धनबाद सहित पूरे झारखंड के लिए गर्व का बात है। इसके साथ ही उन्होंने खुशबू चौरसिया के उज्जवल भविष्य की कामना की। और बताया कि अपने जुनून और मेहनत से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि खुशबू चौरसिया को इससे पूर्व भी कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें ‘साउथ इंडिया वुमेन अचीवर्स अवार्ड 2025’, तमिलनाडु में ‘नेशनल टैलेंट अवार्ड 2025’ और नई दिल्ली में आयोजित ‘नेशनल एक्सीलेंट अवार्ड 2026’ शामिल हैं। अब हैदराबाद में मिला यह ताजा सम्मान उनके बढ़ते कद और समाज के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।


JP Bharat Share

2 responses to “धनबाद की बेटी खुशबू चौरसिया भारत आइकॉनिक अवार्ड 2026 से सम्मानित”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports