,

धनबाद में 108 केंद्रों पर JTET-2026 शांतिपूर्ण संपन्न, 48 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 जिले के सभी 108 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें 48 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार और अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 जिले के सभी 108 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें 48 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार और अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने एसएसएलएनटी महिला कॉलेज, बीएसएस कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, अभय सुंदरी गर्ल्स हाई स्कूल सहित कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, सिंगल गेट एंट्री, CCTV निगरानी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में BNSS की धारा 163 का पालन कराया गया। वहीं, जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे दिन परीक्षा की निगरानी की गई।

परीक्षा के सफल आयोजन पर उपायुक्त और एसएसपी ने सभी अधिकारियों, केंद्राधीक्षकों, वीक्षकों और सहयोगी विभागों के प्रति आभार जताया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports