,

धनबाद में 27 सितंबर को सजेगी हास्य की महफिल, तीन चर्चित कवि लगाएंगे ठहाकों का तड़का

JP Bharat Shareधनबाद: शहरवासियों के लिए 27 सितंबर की शाम हास्य और मनोरंजन से भरपूर रहने वाली है। हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट और धनबाद क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को धनबाद क्लब में हास्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। हास्य उत्सव में चर्चित हास्य कवि संपत…

JP Bharat Share

धनबाद: शहरवासियों के लिए 27 सितंबर की शाम हास्य और मनोरंजन से भरपूर रहने वाली है। हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट और धनबाद क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को धनबाद क्लब में हास्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।

हास्य उत्सव में चर्चित हास्य कवि संपत सरल, सरदार मंजित सिंह और अमित शुक्ला अपनी हास्य-व्यंग्य एवं काव्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा धनबाद के स्थानीय साहित्यकार बसंत जोशी और सुशांत कुमार भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में साहित्य, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ आम नागरिक भी शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन इसके लिए प्रवेश पास जरूरी होगा। पास धनबाद क्लब और गोल शिक्षण संस्थान, मेमको मोड़ से प्राप्त किए जा सकते हैं।

हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय आनंद ने कहा कि हास्य लोगों को मनोरंजन देने के साथ तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच सकारात्मक माहौल बनाने का माध्यम भी है। परिषद का उद्देश्य साहित्यिक गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाना है।

परिषद के सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार के साथ साहित्यकारों को मंच उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं धनबाद क्लब के सचिव बसंत हेतवाल ने आयोजन को लेकर क्लब की ओर से आवश्यक तैयारियां किए जाने की जानकारी दी।

कार्यक्रम निदेशक दीपक सोनी के अनुसार हास्य उत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने धनबादवासियों से परिवार और दोस्तों के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर हास्य कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लेने की अपील की।

जनवरी 2027 में नया कार्यालय और डिजिटल ऐप

हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट के अनुसार जनवरी 2027 में परिषद के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन प्रस्तावित है। इसी दौरान साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल ऐप लॉन्च करने की योजना है। साहित्यकार अनिता निश्छल द्वारा लिखित तीन काव्य पुस्तकों का लोकार्पण भी प्रस्तावित कार्यक्रम का हिस्सा होगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports