,

गोविंदपुर में LIC का कस्टमर मीट आयोजित, बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए वित्तीय योजना पर जोर

JP Bharat Shareधनबाद जिले के गोविंदपुर स्थित अपना ढाबा में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की गोविंदपुर शाखा की ओर से कस्टमर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में LIC के ग्राहक और निवेशक शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि डेवलपमेंट ऑफिसर संतोष कुमार का फूल-माला और गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।…

JP Bharat Share

धनबाद जिले के गोविंदपुर स्थित अपना ढाबा में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की गोविंदपुर शाखा की ओर से कस्टमर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में LIC के ग्राहक और निवेशक शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि डेवलपमेंट ऑफिसर संतोष कुमार का फूल-माला और गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष कुमार ने LIC की विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने हाल में लॉन्च हुई ‘जीवन धारा’ और ‘जीवन अक्षय’ योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए समय रहते सही वित्तीय योजना बनाना जरूरी है।

इस मौके पर LIC के वरिष्ठ एजेंट हिमांशु मंडल ने अपने करीब 19 वर्षों के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में छोटे स्तर से काम शुरू करने के बाद लगातार मेहनत और LIC के सहयोग से उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार किया।

कार्यक्रम में उज्ज्वल मंडल, अंकित मंडल, अनादि कुमार मंडल, के.एम. पांडेय, उत्तम कुमार मंडल, दीपक राजवार समेत कई निवेशक मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports