धनबाद: सरायढेला स्थित केनरा बैंक के समीप मोतीलाल बनारसी लाल परिसर में हर्ष एंड आशीष एंटरप्राइजेज का शुभारंभ विधिवत फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य लोगों, व्यवसायियों और बड़ी संख्या में ग्राहकों की उपस्थिति रही। सभी ने प्रतिष्ठान के संचालक मनीष कुमार अग्रवाल को नए व्यवसाय की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतिष्ठान के ऑनर मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां हैवेल्स, ऐंकर, वी-गार्ड, फिनोलेक्स, गोल्ड मेडल, केनस्टार और सपरिया टूल्स सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों के इलेक्ट्रिकल उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा आधुनिक डिज़ाइन के सीलिंग फैन, वॉल फैन, वायर, मॉड्यूलर स्विच, गीजर, लाइटिंग प्रोडक्ट्स तथा हाउस वायरिंग से जुड़े सभी आवश्यक सामान एक ही स्थान पर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद, उचित मूल्य, आकर्षक छूट और बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध कराना है। ग्राहकों की संतुष्टि और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे वर्ष विशेष ऑफर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
उद्घाटन समारोह में नीरज सिंघल, उमेश सिंह, टी.के. दत्ता, संजय गोयल, तरुण सिंह, वार्ड संख्या-22 की पार्षद सुमन सिंह, मारवाड़ी महिला मंच (सरायढेला शाखा) की अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, निशु अग्रवाल, रंजू अग्रवाल, गोपी राम अग्रवाल, छोटन चक्रवर्ती, अतुल सिंह, बबलू और अजय सिंह सहित अनेक अतिथियों एवं ग्राहकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि हर्ष एंड आशीष एंटरप्राइजेज धनबाद के ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिकल उत्पादों और उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से एक बेहतर खरीदारी अनुभव प्रदान करेगा।
















