धनबाद: बरवाअड्डा पुलिस ने किसान चौक के पास छापेमारी कर 6,686 पैकेट कथित नकली सिगरेट जब्त किए हैं। जब्त सिगरेट की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में बगुला बस्ती निवासी नंदन बरनवाल को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, अवनेश आईपीआर सर्विस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर योगेश तोमर की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस अब सिगरेट की आपूर्ति के स्रोत और कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।
बताया जा रहा है कि इन सिगरेटों की ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी दुकानों में आपूर्ति की जाती थी। डीएसपी मुख्यालय-1 कुमार बिनोद ने बरवाअड्डा थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कथित नकली सिगरेट के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जांच के बाद और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
















