धनबाद: District Legal Services Authority Dhanbad (डालसा) के तत्वावधान में आयोजित स्थाई लोक अदालत के कैंप कोर्ट में बैंक ऋण से जुड़े वर्षों पुराने 27 सुलहनीय मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। यह आयोजन Nikesh Kumar Sinha के निर्देश पर किया गया।
कैंप कोर्ट का आयोजन बैंक ऑफ इंडिया, संग्रामडीह में किया गया, जहां लंबित ऋण संबंधी मामलों को आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से सुलझाया गया। इस पहल से संबंधित पक्षों को त्वरित न्याय मिलने के साथ-साथ न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम हुआ।
Mayank Tushar Topno ने बताया कि स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष Piyush Kumar तथा सदस्यों Sudhir Kumar Sinha और Durga Charan Nischal के प्रयासों से कुल 2 लाख 15 हजार 992 रुपये की रिकवरी कराई गई।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंप कोर्ट का उद्देश्य आपसी समझौते के जरिए मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान करना है, जिससे लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिल सके।
















