धनबाद: वोट चोरी के आरोपों और दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में AISA की धनबाद इकाई ने शनिवार को आक्रोश मार्च निकाला। रितेश मिश्रा के नेतृत्व में मार्च रंधीर वर्मा चौक से शुरू होकर DRM चौक तक पहुंचा। इसमें लॉ कॉलेज इकाई के 120 छात्रों ने भाग लिया।
मार्च के दौरान छात्रों ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारे लगाए। DRM चौक पर आयोजित सभा में रितेश मिश्रा ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।
प्रदर्शन के अंत में छात्रों ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। मार्च शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
















