धनबाद: धनबाद पुलिस ने कतरास थाना अंतर्गत ईस्ट बसुरिया ओपी कांड संख्या 198/2026 में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बीसीसीएल कर्मी जयराम माँझी हत्याकांड का त्वरित खुलासा कर दिया है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड, खून से सना पत्थर, एक मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किए गए हैं। बरामद साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
धनबाद पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के बल पर इस ब्लाइंड मर्डर केस का शीघ्र खुलासा संभव हो सका। अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण और गंभीर मामलों के त्वरित निष्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
















