बायोमेट्रिक दिक्कत के कारण रुका था राशन, अब वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश
निरसा : अंसार मोहल्ला निवासी शारीरिक रूप से असहाय लाभुक शिव दयाल साहनी को राशन नहीं मिलने की खबर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने त्वरित संज्ञान लिया। उनके निर्देश के बाद प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए पीड़ित तक राशन पहुंचाना सुनिश्चित किया।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि ‘स्मार्ट पीडीएस’ (Smart PDS) प्रणाली के तहत बायोमेट्रिक पहचान में तकनीकी समस्या आने के कारण शिव दयाल साहनी को राशन वितरण में दिक्कत हो रही थी। हालांकि, 26 मार्च को उन्हें राशन उपलब्ध कराया गया था, लेकिन हालिया शिकायत के बाद फिर से तुरंत व्यवस्था की गई।
Smart PDS में तकनीकी समस्या
प्रशासन के अनुसार, कई मामलों में अंगूठा न लगने (बायोमेट्रिक फेल) के कारण पात्र लाभुकों को राशन मिलने में बाधा आती है। इसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को ऐसे मामलों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है।
वैकल्पिक पहचान से मिलेगा राशन
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि शारीरिक रूप से अक्षम और वृद्ध लाभुकों के मामलों में विशेष ध्यान दिया जाए। यदि बायोमेट्रिक सत्यापन संभव नहीं हो, तो नियमानुसार वैकल्पिक पहचान के जरिए राशन उपलब्ध कराया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद वंचित न रह जाए।
ये भी पढ़ें:-धनबाद में होमगार्ड बहाली: 10वें दिन अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा, पारदर्शिता पर जोर
Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E














