,

दिव्यांग बच्चों ने तैयार किए रंग-बिरंगे दीये, बिक्री से जुटाई जाएगी त्योहार की खुशियों की राशि

JP Bharat Shareधनबाद: बस्ताकोला स्थित जीवन दिव्यांगजन विशेष विद्यालय सह शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में दिव्यांग बच्चों ने दीपावली के लिए रंग-बिरंगे दीये तैयार किए हैं। इस पहल में विद्यालय के अनाथ और अन्य दिव्यांग बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इन दीयों की बिक्री 6 नवंबर 2026 को की जाएगी। बिक्री से मिलने वाली राशि…

JP Bharat Share

धनबाद: बस्ताकोला स्थित जीवन दिव्यांगजन विशेष विद्यालय सह शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में दिव्यांग बच्चों ने दीपावली के लिए रंग-बिरंगे दीये तैयार किए हैं। इस पहल में विद्यालय के अनाथ और अन्य दिव्यांग बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया।

इन दीयों की बिक्री 6 नवंबर 2026 को की जाएगी। बिक्री से मिलने वाली राशि से बच्चों के लिए मिठाई और कपड़ों की व्यवस्था की जाएगी।

दीये बनाने के प्रशिक्षण में विशेष शिक्षिकाएं प्रियंका रानी और कीमती कुमारी ने सहयोग किया। इस गतिविधि में सुनीता, निकिता, सुमन, नैंसी, हेमांगी ऐश्वर्या, राहुल, रेहान, आयुष, पीयूष और ऐमन नाज सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports