,

दियारा में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, भागलपुर पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा

JP Bharat Shareभागलपुर : एकचारी थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में फायरिंग कर दहशत फैलाने की साजिश को भागलपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नाकाम कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 23 मई की रात तिनघरिया प्राथमिक स्कूल के पास…

JP Bharat Share

भागलपुर : एकचारी थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में फायरिंग कर दहशत फैलाने की साजिश को भागलपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नाकाम कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 23 मई की रात तिनघरिया प्राथमिक स्कूल के पास अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में भय का माहौल बनाने की कोशिश की थी। घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई।

एसएसपी के निर्देश पर एसटीएफ और 15 से अधिक थानों की संयुक्त पुलिस टीम गठित कर दियारा इलाके में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सबसे पहले कर्पूरी मंडल को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में कर्पूरी मंडल ने खुलासा किया कि उसके मामा अगहनु मंडल के जेल जाने के बाद इलाके में गिरोह का दबदबा कमजोर पड़ गया था। इसी वजह से दोबारा भय और वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से फायरिंग की गई थी।

कर्पूरी मंडल की निशानदेही पर पुलिस ने अशोक मंडल उर्फ अनिकेत कुमार और आशीष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और दस खोखे बरामद किए गए हैं।

इस अभियान में एसटीएफ भागलपुर, एकचारी थाना पुलिस और कई थानों के सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports