,

DLSA ने पंचायतों में लगाया जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक के जरिए दी योजनाओं की जानकारी

JP Bharat Shareधनबाद: झालसा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिले की विभिन्न पंचायतों में विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नुक्कड़ नाटक और मेला-प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों को नालसा एवं झालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं…

JP Bharat Share

धनबाद: झालसा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिले की विभिन्न पंचायतों में विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नुक्कड़ नाटक और मेला-प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों को नालसा एवं झालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

डालसा के सचिव मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि जिला प्रशासन के प्रचार-प्रसार विभाग के सहयोग से ग्रामीणों तक विधिक जागरूकता और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। टीम द्वारा लोगों को सरल तरीके से योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि जरूरतमंद लोग समय पर उनका लाभ उठा सकें।

दामोदरपुर और धोखरा में हुआ आयोजन

इसी क्रम में दामोदरपुर और धोखरा पंचायत भवन में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यहां नुक्कड़ नाटक और प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लाभार्थियों के बीच विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डालसा की ओर से हेमराज चौहान और काजल कुमारी के साथ दोनों पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया।

मौके पर मुखिया उषा देवी, विश्वनाथ महतो, उपमुखिया पुष्पा देवी, परुल नरिस, नरेश महतो, मानिक महतो, श्रुष मुर्मू, अरविंद मुर्मू और वीरबल सोरेन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports