नेपाल में नारायणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार, अलर्ट जारी

JP Bharat Shareनेपाल: देवघाट में नारायणी नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान को पार कर गया है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए जलमग्न और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से आज…

JP Bharat Share

नेपाल: देवघाट में नारायणी नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान को पार कर गया है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए जलमग्न और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से आज शाम तक विशेष सावधानी बरतने और जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports