,

दनुआ घाटी हादसे के पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए शत्रुध्न प्रसाद मंडल, जनसहयोग से जुटाए 34 हजार रुपये

JP Bharat Shareबगोदर (गिरिडीह): दनुआ घाटी में हुए सड़क हादसे के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे बिहारो गांव के एक पीड़ित परिवार की मदद के लिए झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल आगे आए हैं। उनकी पहल पर बगोदर, सरिया और अटका क्षेत्र के लोगों ने मिलकर 34 हजार रुपये जुटाए और पीड़ित परिवार को…

JP Bharat Share

बगोदर (गिरिडीह): दनुआ घाटी में हुए सड़क हादसे के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे बिहारो गांव के एक पीड़ित परिवार की मदद के लिए झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल आगे आए हैं। उनकी पहल पर बगोदर, सरिया और अटका क्षेत्र के लोगों ने मिलकर 34 हजार रुपये जुटाए और पीड़ित परिवार को सौंपे।

जानकारी के अनुसार, हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो महिलाएं रांची में इलाजरत हैं। इनमें रूबिया देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के कारण तीन मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

परिवार के अनुसार, घायलों के इलाज में अब तक पांच लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। लगातार इलाज और अन्य खर्चों के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है।

ऐसे मुश्किल समय में शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की। उनकी अपील पर स्थानीय लोगों ने आगे आकर सहायता राशि जुटाई। हालांकि, परिवार को इलाज और अन्य जरूरतों के लिए आगे भी आर्थिक मदद की आवश्यकता बताई जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports