,

द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 150 अभिभावकों ने उठाया लाभ

JP Bharat Shareधनबाद: बिशुनपुर स्थित द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी में अभिभावकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर अशर्फी कैंसर संस्थान के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें करीब 150 अभिभावकों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर में डॉक्टर जफर रशीद, काजल कुमारी और मनोज प्रसाद ने अभिभावकों का ब्लड प्रेशर,…

JP Bharat Share

धनबाद: बिशुनपुर स्थित द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी में अभिभावकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर अशर्फी कैंसर संस्थान के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें करीब 150 अभिभावकों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

शिविर में डॉक्टर जफर रशीद, काजल कुमारी और मनोज प्रसाद ने अभिभावकों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, SpO₂ और वजन की जांच की। जांच के बाद चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी सलाह भी दी।

मनोज प्रसाद ने बताया कि भविष्य में भी अभिभावकों के लिए इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।

विद्यार्थियों को दी गई कैंसर से बचाव की जानकारी

इसी दौरान विद्यालय के प्रशाल में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अशर्फी कैंसर संस्थान के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विप्लव मिश्रा ने विद्यार्थियों को कैंसर के विभिन्न प्रकार, शुरुआती लक्षण, बचाव, सावधानियां और उपचार से जुड़ी जानकारी दी।

वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर भी चर्चा की गई।

विद्यालय के प्राचार्य मदन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अशर्फी कैंसर संस्थान के चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports