, ,

घनुडीह में 75% स्थानीय रोजगार की मांग, झाकोमयू ने दी आंदोलन की चेतावनी

JP Bharat Shareझरिया: बास्ताकोला क्षेत्र के चांदकुइयां मोड़ स्थित केओसीपी कार्यालय, गोलकडीह में घनुडीह में कार्यरत MNSR Trading Company में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (झाकोमयू) ने परियोजना पदाधिकारी के साथ वार्ता की। बैठक में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने का मुद्दा प्रमुखता से…

JP Bharat Share

झरिया: बास्ताकोला क्षेत्र के चांदकुइयां मोड़ स्थित केओसीपी कार्यालय, गोलकडीह में घनुडीह में कार्यरत MNSR Trading Company में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (झाकोमयू) ने परियोजना पदाधिकारी के साथ वार्ता की। बैठक में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

झाकोमयू के जोनल समिति अध्यक्ष उमाशंकर चौहान ने कहा कि परियोजना क्षेत्र के स्थानीय बेरोजगार युवाओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कंपनियां काम कर रही हैं, लेकिन स्थानीय युवा रोजगार के लिए परेशान हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

घनुडीह प्वाइंट समिति की ओर से परियोजना पदाधिकारी को पत्र सौंपकर 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार की मांग की गई। पत्र में आरोप लगाया गया कि MNSR Trading Company द्वारा बीसीसीएल क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन घनुडीह और आसपास के प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिल रही है।

एक सप्ताह में निर्णय का आश्वासन

झाकोमयू के एरिया सचिव रामकांत चौहान उर्फ साधु चौहान ने कहा कि रोजगार के अवसरों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं, विस्थापितों और प्रभावित परिवारों के सदस्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने स्थानीय नियुक्ति प्रक्रिया पर स्पष्ट और सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों ने 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कंपनी के पदाधिकारियों ने कथित तौर पर सात दिनों के भीतर मामले पर विचार-विमर्श कर यूनियन को जानकारी देने की बात कही।

फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

उमाशंकर चौहान ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो यूनियन कंपनी का काम बंद कराने के लिए आंदोलन करेगी।

उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं के रोजगार और अधिकार के मुद्दे पर झाकोमयू पीछे नहीं हटेगा।

बैठक में प्रभाष सिंह, हराधन मोदक, कृष्णा चौहान, रामाकांत चौहान, रोहित कुमार, लक्ष्मण चौहान और रघुनंदन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports