,

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, पूर्व मध्य रेल, धनबाद द्वारा पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

JP Bharat Shareधनबाद, 29 मई 2026 : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, पूर्व मध्य रेल, धनबाद द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम वरीय कोचिंग डिपो अधिकारी श्री रणधीर कुमार के दिशा-निर्देश एवं DEnHM श्री उदय कुमार की देखरेख में…

JP Bharat Share

धनबाद, 29 मई 2026 : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, पूर्व मध्य रेल, धनबाद द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम वरीय कोचिंग डिपो अधिकारी श्री रणधीर कुमार के दिशा-निर्देश एवं DEnHM श्री उदय कुमार की देखरेख में 15 मई 2026 से 05 जून 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, धनबाद मंडल के जिला आयुक्त श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में धनबाद स्टेशन परिसर में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इसी क्रम में 29 मई 2026 को महाराणा प्रताप ओपन ग्रुप, इंदिरा गांधी ग्रुप, सरोजिनी नायडू ग्रुप, नेताजी ग्रुप, वीर शिवाजी ग्रुप एवं प्रियदर्शी सम्राट अशोक ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कुल 145 स्काउट्स, गाइड्स एवं लीडरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। आयोजन की सफलता पर सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना की गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports