,

गिरिडीह में छठ की खुशियां मातम में बदलीं, तालाब में डूबने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत

JP Bharat Shareगिरिडीह: छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार सुबह जिले के गांडेय प्रखंड में एक दुखद हादसा हो गया। अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पुतरिया स्थित पोखरिया तालाब में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान छह वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान करिश्मा कुमारी के रूप में हुई…

JP Bharat Share

गिरिडीह: छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार सुबह जिले के गांडेय प्रखंड में एक दुखद हादसा हो गया। अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पुतरिया स्थित पोखरिया तालाब में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान छह वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई।

मृत बच्ची की पहचान करिश्मा कुमारी के रूप में हुई है। वह मंटू वर्मा की पुत्री थी। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह घाट पर श्रद्धालु उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर रहे थे। इसी दौरान बच्ची तालाब के पानी में डूब गई।

घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर मौजूद लोगों ने बच्ची को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिवार में शोक छा गया।

इस घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। छठ महापर्व के दौरान हुए इस हादसे ने घाटों पर बच्चों की सुरक्षा और गहरे पानी वाले स्थानों पर सतर्कता बरतने की जरूरत को एक बार फिर सामने ला दिया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports