,

गिरिडीह में प्रेम-प्रसंग में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, शव के टुकड़े कर जमीन में दफनाने का आरोप

JP Bharat Shareगिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक बेहद गंभीर हत्या का मामला सामने आया है। बिहार के मोरियाडीह निवासी 16 वर्षीय मिथुन कुमार दास उर्फ कारू दास की कथित तौर पर हत्या कर शव को टुकड़ों में काटकर जमीन में दफनाने का आरोप है। घटना की जानकारी सामने…

JP Bharat Share

गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक बेहद गंभीर हत्या का मामला सामने आया है। बिहार के मोरियाडीह निवासी 16 वर्षीय मिथुन कुमार दास उर्फ कारू दास की कथित तौर पर हत्या कर शव को टुकड़ों में काटकर जमीन में दफनाने का आरोप है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया गया कि मिथुन का पहाड़पुर निवासी जगदीश दास की बेटी के साथ करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों के अनुसार, मिथुन रविवार शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार उसकी तलाश में जुटा था। इसी दौरान गुरुवार को पहाड़पुर गांव में एक कटा हुआ पैर मिलने के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छानबीन के दौरान एक घर के पीछे खजूर के पेड़ के पास जमीन खोदे जाने के निशान मिले। इसके बाद अंचल अधिकारी सफी आलम की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट की निगरानी में जमीन की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया।

मामले की जांच के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की जानकारी ली।

पुलिस ने इस मामले में जगदीश दास, उसकी पत्नी और बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग हत्या की वजह के तौर पर सामने आ रहा है। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह और वारदात में किस-किस की भूमिका थी, इसका खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश देखा गया और मौके पर हंगामे की स्थिति भी बनी। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और साक्ष्यों की जांच में जुटी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports