,

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन सत्र, ‘ग्रीन विजन 2027’ की हुई शुरुआत

JP Bharat Shareधनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया द्वारा एक विशेष ऑनलाइन जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। ग्रीष्मावकाश के बावजूद आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस वर्ष की थीम ‘जलवायु परिवर्तन – धरती के संकेतों…

JP Bharat Share

धनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया द्वारा एक विशेष ऑनलाइन जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। ग्रीष्मावकाश के बावजूद आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस वर्ष की थीम ‘जलवायु परिवर्तन – धरती के संकेतों का जवाब’ रही।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल परिसर में वृक्षारोपण के साथ हुई। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक डॉ. एस. खालिद, चेयरपर्सन डॉ. निखत परवीन तथा प्राचार्या चांदनी त्रिगुणायत ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ऑनलाइन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद पाठक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनकर कुमार दीक्षित शामिल हुए। कार्यक्रम में मैनेजर डॉ. ममता सिन्हा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी भी जुड़े।

अपने स्वागत भाषण में डॉ. निखत परवीन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। वहीं डॉ. एस. खालिद ने विद्यालय की ग्रीन पहल की जानकारी देते हुए ‘क्लीन कैंपस-ग्रीन कैंपस’ के साथ-साथ ‘क्लीन होम-ग्रीन होम’ अभियान को अपनाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि प्रो. प्रमोद पाठक ने जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए युवाओं से क्लाइमेट एक्शन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने छात्रों को ‘चेंज एजेंट’ बताते हुए Reduce, Reuse और Recycle के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि प्रो. दिनकर कुमार दीक्षित ने कहा कि पर्यावरण अध्ययन को शिक्षा व्यवस्था से जोड़ना समय की मांग है। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का सबसे बड़ा दूत बताते हुए प्रत्येक विद्यालय में ईको-क्लब स्थापित करने और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने की सलाह दी।

इस अवसर पर प्राचार्या चांदनी त्रिगुणायत ने विद्यालय का ‘ग्रीन विजन 2027’ लॉन्च किया। इस योजना के तहत 500 पौधे लगाने, सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने तथा विद्यालय परिसर को जीरो वेस्ट कैंपस बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. एस. खालिद ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए एक जनआंदोलन की शुरुआत है। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरीय शिक्षक अरविंद कुमार रजक, राकेश अरोरा, ताहिर अंसारी तथा आईटी हेड काशिफ खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports