,

govindpur खौफ के साये में नौनिहाल! मोहनपुर का जर्जर आंगनवाड़ी केंद्र पानी में डूबा, हादसे का खतरा

JP Bharat Shareगोविंदपुर : धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर आंगनवाड़ी केंद्र की बदहाल स्थिति ने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जर्जर भवन और परिसर में जमा गंदे पानी के बीच नौनिहालों को पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आंगनवाड़ी केंद्र की हालत ऐसी है कि छत से…

JP Bharat Share

गोविंदपुर : धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर आंगनवाड़ी केंद्र की बदहाल स्थिति ने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जर्जर भवन और परिसर में जमा गंदे पानी के बीच नौनिहालों को पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

आंगनवाड़ी केंद्र की हालत ऐसी है कि छत से प्लास्टर गिरने का खतरा बना हुआ है, जबकि चारों ओर पानी जमा रहने से बच्चों और सेविका को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावक भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और उन्हें केंद्र भेजने से बच रहे हैं।

आंगनवाड़ी सेविका के अनुसार, भवन की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

वहीं मुखिया प्रतिनिधि का कहना है कि आंगनवाड़ी केंद्र की स्थिति को लेकर प्रशासन के समक्ष मामला रखा गया है और जल्द समाधान की जरूरत है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी? मासूम बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर भवन की मरम्मत और जलजमाव की समस्या का जल्द समाधान बेहद जरूरी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports