गोविंदपुर के सहराज इलाके में चेतना महाविद्यालय के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
हादसे की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस की गोविंदपुर टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों और प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई इस घायल व्यक्ति को पहचानता है, तो तुरंत उसके परिजनों को सूचना दें, ताकि समय रहते उसे जरूरी सहायता मिल सके।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
















