,

गोविंदपुर रोड पर स्कूल बस और कार की टक्कर, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

JP Bharat Shareधनबाद: गोविंदपुर रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास बुधवार सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच एक कार और स्कूल बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक ठीक से कुछ बता…

JP Bharat Share

धनबाद: गोविंदपुर रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास बुधवार सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच एक कार और स्कूल बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक ठीक से कुछ बता नहीं पा रहा था। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

गनीमत रही कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports