गया, बिहार: गया पुलिस ने Operation Muskaan के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अभियान के दौरान कुल 107 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया गया। इन मोबाइल्स की अनुमानित कीमत करीब ₹34 लाख बताई जा रही है।
जिला पुलिस प्रमुख Sushil Kumar के अनुसार, यह सफलता जिला खुफिया इकाई (DIU) और तकनीकी टीम के संयुक्त प्रयास से मिली। टीम ने advanced tracking और technical analysis की मदद से इन मोबाइल्स को trace करके recover किया।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उनका मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाए, तो तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। इससे recovery की संभावना काफी बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें:-भागलपुर | 10 दिन से लापता 16 वर्षीय केशव, परिवार की बढ़ती बेचैनी; SSP से लगाई गुहार
















