,

हॉबी सेंटर के चतुर्थ एकदिवसीय कैनवस पेंटिंग वर्कशॉप में कलाकारों ने दिखाई शानदार प्रतिभा

JP Bharat Shareधनबाद : सरायढेला स्थित मोतीलाल अपार्टमेंट में संचालित हॉबी सेंटर की शाखा में मंगलवार को चतुर्थ एकदिवसीय कैनवस पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस विशेष वर्कशॉप में धनबाद, बोकारो और रांची के चयनित पेंटिंग कलाकारों ने भाग लेकर अपनी शानदार कला का प्रदर्शन किया। वर्कशॉप का आयोजन प्रसिद्ध पेंटिंग आर्टिस्ट शिव शंकर…

JP Bharat Share

धनबाद : सरायढेला स्थित मोतीलाल अपार्टमेंट में संचालित हॉबी सेंटर की शाखा में मंगलवार को चतुर्थ एकदिवसीय कैनवस पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस विशेष वर्कशॉप में धनबाद, बोकारो और रांची के चयनित पेंटिंग कलाकारों ने भाग लेकर अपनी शानदार कला का प्रदर्शन किया।

वर्कशॉप का आयोजन प्रसिद्ध पेंटिंग आर्टिस्ट शिव शंकर धर और सोहिनी धर के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम में धनबाद की मौसमी राय, अंकुश मिश्रा, अर्चना सिंह, सुदिप्ता चैटर्जी, सानिध्य प्रसून कुमार, धुबी के शिवम सिंह, बोकारो की इंद्राणी डे तथा रांची की नीतिका सिंह ने अपनी आकर्षक, खूबसूरत और दर्शनीय चित्रकारी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर कलाकार शिव शंकर धर ने कहा कि एक आदर्श चित्रकार वही होता है, जो अपनी कला के माध्यम से रंगों को जीवंत रूप दे सके। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवा कलाकारों को केवल सही मार्गदर्शन और चित्रकारी की बारीकियों को समझने की आवश्यकता होती है। ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रांची से वर्कशॉप में शामिल होने पहुंचीं नीतिका सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की वर्कशॉप कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य और कला के विकास के लिए बेहद प्रेरणादायक साबित होती हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्कशॉप के दौरान कला प्रेमियों और प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखने को मिला।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports