,

IIT (ISM) धनबाद में बांधों की सुरक्षा और बाढ़ जोखिम आकलन पर राष्ट्रीय वर्कशॉप शुरू

JP Bharat Shareधनबाद: बांधों की सुरक्षा और उनके टूटने की स्थिति में संभावित बाढ़ के खतरे का वैज्ञानिक आकलन करने के उद्देश्य से IIT (ISM) धनबाद में शुक्रवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हुई। इसमें देश के नौ IIT के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। ‘डैम सेफ्टी एंड डैम-ब्रेक फ्लड रिस्क असेसमेंट’ विषय पर…

JP Bharat Share

धनबाद: बांधों की सुरक्षा और उनके टूटने की स्थिति में संभावित बाढ़ के खतरे का वैज्ञानिक आकलन करने के उद्देश्य से IIT (ISM) धनबाद में शुक्रवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हुई। इसमें देश के नौ IIT के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।

‘डैम सेफ्टी एंड डैम-ब्रेक फ्लड रिस्क असेसमेंट’ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने सेंटेनरी ईयर के तहत किया है। कार्यक्रम को ANRF और IIT गुवाहाटी के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब का सहयोग मिला है।

कार्यशाला में HEC-RAS और TELEMAC सॉफ्टवेयर के जरिए बाढ़ के फैलाव की मॉडलिंग, पानी के प्रवाह का विश्लेषण, प्रभावित क्षेत्रों की मैपिंग और आपातकालीन कार्ययोजना तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में IIT रुड़की के प्रो. चंद्र शेखर प्रसाद ओझा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान डीन प्रो. केका ओझा और सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. राजीब सरकार ने भी बांधों की सुरक्षा और निचले इलाकों में रहने वाली आबादी की सुरक्षा के महत्व पर विचार रखे।

पहले दिन IIT खड़गपुर, गुवाहाटी, जोधपुर, गांधीनगर और जम्मू के विशेषज्ञों ने विभिन्न तकनीकी विषयों पर व्याख्यान दिए। इनमें बांध टूटने की स्थिति का सिमुलेशन, डिजिटल ट्विन तकनीक, जलवायु परिवर्तन, हाइड्रोलॉजिकल विश्लेषण और बाढ़ जोखिम आकलन जैसे विषय शामिल रहे।

शनिवार को कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतिभागियों को HEC-RAS और TELEMAC सॉफ्टवेयर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही स्पिलवे हाइड्रोलिक विश्लेषण, रिजर्वायर फ्लड रूटिंग, बाढ़ मॉडलिंग और इमरजेंसी एक्शन प्लानिंग की जानकारी दी जाएगी।

इस आयोजन से बांध सुरक्षा, बाढ़ जोखिम प्रबंधन और आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर तकनीकी ज्ञान और शोध सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports