रामपुर अवैध वसूली मामले में ACB की कार्रवाई, राजस्थान ढाबा मालिक पंचानन मंडल गिरफ्तार

JP Bharat Shareरामपुर: कथित अवैध वसूली के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने राजस्थान ढाबा के मालिक पंचानन मंडल को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई से पहले मामले में दो अधिकारियों और दो एजेंटों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने देवीपुर स्थित राजस्थान ढाबा, पंचानन…

JP Bharat Share

रामपुर: कथित अवैध वसूली के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने राजस्थान ढाबा के मालिक पंचानन मंडल को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई से पहले मामले में दो अधिकारियों और दो एजेंटों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने देवीपुर स्थित राजस्थान ढाबा, पंचानन मंडल के आवास और खुदिका स्थित एक अन्य मकान पर छापेमारी कर तलाशी ली। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं और इसी रास्ते पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया था। ढाबा मालिक की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी इस पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

हालांकि, पंचानन मंडल की कथित भूमिका और मामले में उनकी संलिप्तता को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ACB की जांच जारी है और आगे अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports