नई दिल्ली: इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया। इस पवेलियन के माध्यम से झारखंड की समृद्ध संस्कृति और पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है।
झारखंड पवेलियन में राज्य की आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और विभिन्न उपलब्धियों को जगह दी गई है। इसका उद्देश्य राज्य की लोककला, परंपराओं और प्राकृतिक विरासत को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाना है।
















