,

jamtara जामताड़ा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा से तीर-धनुष तोड़ा, आदिवासी समाज में आक्रोश

JP Bharat Shareजामताड़ा : Birsa Munda Statue को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आदिवासी समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जामताड़ा शहर के कोर्ट मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के हाथ में लगे तीर-धनुष को बुधवार रात तोड़ दिया…

JP Bharat Share

जामताड़ा : Birsa Munda Statue को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आदिवासी समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जामताड़ा शहर के कोर्ट मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के हाथ में लगे तीर-धनुष को बुधवार रात तोड़ दिया गया। गुरुवार सुबह लोगों की नजर प्रतिमा पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर Anant Kumar, Bikas Anand Lagori समेत पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

आदिवासी समाज के प्रतिनिधि Mahadev Soren ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के गौरव और सम्मान के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इलाके में स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports